Headlines

बलियाः बांसडीह: बुजुर्ग महिला पर दबंगों का कहर, घर तोड़ा, FIR दर्ज नहीं

बलिया। बांसडीह क्षेत्र के ग्राम सभा डूही-मूसी गांव में दबंगों की दबंगई का मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग महिला की गैरमौजूदगी में उसका घर तोड़ दिया गया।

क्या है मामला?
पीड़िता के मुताबिक, वह अपने रिश्तेदार की मौत के कारण मायके गई हुई थी। इस दौरान गांव के ही कुछ दबंगों ने मौके का फायदा उठाते हुए उसके घर को जबरन तोड़ दिया। जब महिला वापस लौटी, तो अपने आशियाने को मलबे में तब्दील पाया।

न्याय के लिए भटक रही महिला
पीड़ित महिला पिछले 8 दिनों से थाने के चक्कर काट रही है, लेकिन पुलिस ने अब तक FIR दर्ज नहीं की है। महिला ने दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, लेकिन उसकी फरियाद अनसुनी की जा रही है।

प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता ने दबंगों के हौसले और बढ़ा दिए हैं। इस घटना से गांव में रोष का माहौल है, और लोग प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *