डीके निगम
बुलंदशहर/विश्व पर्यावरण दिवस के मौक़े पर आवाज़ एन॰जी॰ओ॰ द्वारा अपने प्रोजेक्ट गो ग्रीन गो क्लीन के अंतर्गत बुलंदशहर नगर मोहल्ला प्रीत विहार के पार्क में वृक्षारोपण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें दो दर्जन से अधिक पोधे जैसे बरगद, पीपल, नीम, बेल पत्थर, आम आदि लगायें गए। इसके पश्चात् सभी को पर्यावरण दिवस की प्लास्टिक का उपयोग बंद व उसके कचरे का निवारण (Solution to Plastic Pollution) का महत्व समझाते हुए प्रतिज्ञा दिलायी गयी।
इस मौक़े पर उपस्तिथ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह- नगर कार्यवाह मोहित उद्योग व्यापार मंडल के युवा नगर अध्यक्ष रोहित मावी जी, संघ ज़िला विध्यर्थी प्रमुख प्रिन्स, संघ नगर विद्यार्थी प्रमुख यश जी, सह नगर विद्यार्थी प्रमुख विक्रांत अटल फ़ाउंडेशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जॉनी सिरोही बस्ती प्रमुख अगणेश शर्मा, भाजपा नेता जितेंद्र तोमर व मौजूद 5 दर्जन से अधिक लोगों को आवाज़ एन॰जी॰ओ॰ की टीम ने ऑक्सिजन प्लांट का पौधा देकर सम्मानित किया।
एन॰जी॰ओ॰ के अध्यक्ष व संस्थापक कर्णजीत मालिक ने बताया कि केवल पेड़-पोधे लगाने से ही हमारा दायित्व ख़त्म नही हो जाता, इनका पालन पोषण भी हमारी ज़िम्मेदारी है।
इस मौक़े पर आवाज़ एन॰जी॰ओ॰ के सदस्य विश्वजीत, राहुल, शिवम्, नितिन, कुलजीत, दिव्यंक, रुचिर, ऋतिक, यश, कृश, दक्ष, गोलू, पार्थ आदि मौजूद रहें।
आवाज एनजीओ ने वृक्षारोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
