Headlines

मुजफ्फरनगर में महाशिवरात्रि पर श्री राधा कृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट ने की पूजा-अर्चना

मुजफ्फरनगर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री राधा कृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट (रजि.) द्वारा दुर्गा मंदिर, सरवट फाटक पर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की प्रार्थना की।

ट्रस्ट के सचिव एवं मैजिक डांस अकैडमी के संस्थापक, प्रशिक्षित डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा (श्यामक डाबर इंटरनेशनल डांस सेंटर, मुंबई) ने बताया कि ट्रस्ट दिव्यांगों के कल्याण के लिए समर्पित है और समाजसेवा के कार्यों में सदैव अग्रसर रहता है। इस अवसर पर ट्रस्ट की अध्यक्ष अंजू अरोरा, कोषाध्यक्ष राकेश अरोरा सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

संस्था द्वारा महाशिवरात्रि पर्व पर भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। ट्रस्ट के सदस्यों ने मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि आगे भी सामाजिक कार्यों को जारी रखते हुए दिव्यांगों एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *