सारण। बिहार के सारण जिले के बहरौली गांव में पुलिस की बर्बरता की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सहयोगी दल के सांसद के इशारे पर पुलिस ने पूरे गांव की महिलाओं को नंग-धड़ंग कर लाठियों से पीटा और उनकी अस्मिता पर गहरा आघात किया।
पीड़ित महिलाओं ने बताया कि पुलिस की इस कार्रवाई में 23 गर्भवती महिलाओं सहित कई अन्य बहनों और माताओं को बेरहमी से पीटा गया, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
अब पीड़ित महिलाएं और उनके परिजन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। पीड़ितों ने मांग की है कि दोषी पुलिसकर्मियों और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
इस अमानवीय कृत्य की खबर सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है, जिससे पूरे राज्य में रोष बढ़ता जा रहा है। प्रशासन की ओर से अब तक कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की मांग तेज हो गई है।